SBI बैंक की पशुपालन लोन योजना : 10 लाख रुपये तक का लोन प्राप्त करने का तरीका
SBI की नई पशुपालन लोन योजना
भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने ग्रामीण इलाकों में पशुपालन को बढ़ावा देने के लिए एक विशेष लोन योजना की शुरुआत की है। इस योजना के तहत, किसानों और पशुपालकों को 10 लाख रुपये तक का लोन प्रदान किया जाएगा, जो पशुपालन और डेयरी व्यवसाय में निवेश करने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। यह योजना भारत सरकार द्वारा संचालित पशुधन और डेयरी विभाग के अधीन है और इसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में आर्थिक समृद्धि को बढ़ावा देना है।
पात्रता और शर्तें
SBI की इस लोन योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदनकर्ता को कुछ खास शर्तों को पूरा करना होगा :
1. भारतीय नागरिकता : आवेदनकर्ता को भारतीय नागरिक होना चाहिए और उसका स्थायी निवास भारत में होना चाहिए।
2.पेशेवर पशुपालक : यह लोन विशेष रूप से उन लोगों के लिए है जो पशुपालन को एक व्यवसायिक दृष्टिकोण से अपनाना चाहते हैं। इसमें सीमांत किसान, व्यावसायिक किसान, और पशुपालक शामिल हैं।
3. पहले से लोन बकाया न होना : आवेदनकर्ता के पास पहले से कोई अन्य लोन बकाया नहीं होना चाहिए और उसका बैंक खाता उसी शाखा में होना चाहिए जहां से वह लोन लेना चाहता है।
ब्याज दर और लोन की सीमा
SBI की पशुपालन लोन योजना के तहत ब्याज दर 7% से शुरू होती है, जो लोन की राशि पर निर्भर करती है। 1.60 लाख रुपये तक के लोन पर कोलेट्रल (गिरवी रखने की आवश्यकता) नहीं होती है, अर्थात यह लोन कोलेट्रल-मुक्त होता है। लेकिन, 1.60 लाख रुपये से अधिक की लोन राशि के लिए कोलेट्रल की आवश्यकता होती है। इस स्थिति में, लोन राशि गिरवी रखी गई संपत्ति के मूल्य पर आधारित होती है।
लोन प्राप्त करने की प्रक्रिया
SBI से पशुपालन लोन प्राप्त करने के लिए निम्नलिखित प्रक्रिया का पालन करना होगा :
1. बैंक शाखा में आवेदन : सबसे पहले, आपको SBI की नजदीकी शाखा में जाकर आवेदन करना होगा। वहां पर आपको पशुपालन लोन योजना के बारे में ताजा जानकारी प्राप्त करनी होगी।
2. आवेदन पत्र भरना : बैंक से पशुपालन लोन आवेदन पत्र प्राप्त करें और उसमें सभी आवश्यक जानकारियां सावधानीपूर्वक भरें।
3. दस्तावेज़ संलग्न करना : आवेदन पत्र के साथ निम्नलिखित दस्तावेज़ों की फोटोकॉपी लगाएं
– आधार कार्ड
– पैन कार्ड
– निवास प्रमाण पत्र
– आय प्रमाण पत्र
– जाति प्रमाण पत्र
– बैंक खाता विवरण
– व्यवसाय संबंधी प्रोजेक्ट रिपोर्ट
– पासपोर्ट साइज फोटो
4. आवेदन पत्र जमा करना : सभी जानकारियों और दस्तावेज़ों की पुनः जांच करें और फिर इन्हें संबंधित बैंक अधिकारी के पास जमा करें।
5. परीक्षण और मंजूरी : लोन प्राप्ति में कुछ समय लग सकता है। बैंक का एक अधिकारी आपकी द्वारा चुनी गई जमीन और अन्य सुविधाओं की जांच करेगा। यदि सब कुछ योजना के नियमों के अनुरूप होता है, तो बैंक द्वारा आपको लोन राशि मुहैया करा दी जाएगी।
SBI की पशुपालन लोन योजना ग्रामीण क्षेत्रों में पशुपालन को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण पहल है। यह योजना किसानों और पशुपालकों को उनके व्यवसायिक उद्देश्यों को पूरा करने में वित्तीय सहायता प्रदान करती है। यदि आप पशुपालन व्यवसाय में निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो SBI की इस लोन योजना का लाभ उठाकर अपने व्यवसाय को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए आप SBI की आधिकारिक वेबसाइट पर भी जा सकते हैं।
